Asus ने भारतीय बाजार में डुअल स्क्रीन लैपटॉप की सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत कंपनी ने ZenBook Pro Duo (UX581) और ZenBook Duo (UX481) को बाजार में उतारा है। इसमें जेनबुक प्रो डुओ की शुरुआती कीमत 2,09,990 रुपये और जेनबुक डुओ की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये है।

वहीं कंपनी ने ZenBook सीरीज को भी 10वें जेनरेशन के इंटेल के प्रोसेसर के साथ अपडेट किया है। इसके तहत ZenBook 13 (UX334), ZenBook 14 (UX434), ZenBook 15 (UX534) पेश किए गए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 84,990 रुपये, 84,990 रुपये और 1,24,990 रुपये है। आसुस ने VivoBook S431 को भी 54,990 रुपये और VivoBook S532 को 69,990 रुपये में लॉन्च किया है।
ZenBook Pro Duo में इंटेल कोर i9-9980HK तक का प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 4K आसुस स्क्रीनपैड मिलेगा।