ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी Sound One ने भारतीय बाजार में एक अनोखा ब्लूटूथ नेकबैंड (इयरफोन) लॉन्च किया है। साउंड वन ने डिटैचबल ब्लूटूथ इयरफोन पेश किया है। यानी इस ब्लूटूथ इयरफोन को तार और बिना तार दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

साउंड वन के इस अनोखे इयरफोन के बड्स में 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है जिसमें ऑक्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस ब्लूटूथ इयरफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 वर्जन है। ऐसे में कनेक्टिविटी अच्छी रहेगी।
इसमें 110mAh की पॉलिमर बैटरी है जिसे लेकर फुल वॉल्यूम पर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।