डिजनी की इस फिल्म में प्रियंका-परिणीति बड़े परदे पर एक साथ पहली बार…

डिजनी ने भारत में अगला धमाका अपनी फिल्म फ्रोजेन 2 के लिए किया है। दो बहनों की अनोखी कहानी वाली इस फिल्म में लीड किरदारों की डबिंग के लिए डिजनी ने चोपड़ा सिस्टर्स के नाम फाइनल किए हैं। मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अगले महीने रिलीज होने जा रही इस एनीमेशन फिल्म में फिल्म के लीड किरदारों की डबिंग करेंगी।

design 1

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है। इस मोशन पोस्टर में प्रियंका जहां नारंगी रंग की ड्रेस में तो वहीं परिणीति सफेद और काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को आवाज मिली है परिणीति चोपड़ा की।

add

इस पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, मिमी और टिशा अब एल्सा और एना हैं। चोपड़ा बहनें डिज्नी के फ्रोजन 2 के लिए एक साथ आ रही हैं। फ्रोजन 2 देश के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को में दस्तक दे रही है। उल्लेखनीय है कि परिणीति कई मौकों पर प्रियंका के साथ काम करने की इच्छा प्रकट कर चुकी हैं। अब भले ही डबिंग के बहाने ही सही लेकिन परिणीति की अपनी बहन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.