बिहार में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि जागरूकता अभियान की विधिवत शुरुआत की। मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता अभियान रथ, एव बीज वाहन विकाश रथों को विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार एव उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे।





