बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं हालांकि दर्शकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है। यही नहीं फिल्म को छुट्टियों का भी बहुत ज्यादा फायदा मिलता नहीं दिखा। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर लाल कप्तान 50 लाख ही जुटाने में कामयाब रही।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। अनुमान है रविवार को भी फिल्म एक करोड़ के आस-पास कमा लेगी। फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। इस लिहाज से तीन दिनों का कलेक्शन बहुत कम है।
‘तुंबाड’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों के मेकर्स ने ‘लाल कप्तान’ बनाया है। इसे नवदीप सिंह ने निर्देशित किया है।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। शनिवार को वीकेंड के मौके पर फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। ‘वॉर’ ने 295.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। रविवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। माना जा रहा है यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
