‘बिग बॉस 13’ : अबु ने बताया कि घर में सबसे ज्यादा नकली कौन है?

‘बिग बॉस 13’ में घर से बाहर जाते ही अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। अबु ने बताया कि घर में सबसे ज्यादा नकली कौन है? साथ ही बताया कि टॉप पांच में जाने के काबिल कौन है? अबु मलिक ने कहा- ‘सिद्धार्थ लोगों के बारे में थोड़ा सा जानते थे।

design 1

वह हमेशा कहते थे कि रश्मि के आंसू नकली हैं। बाद में मैंने पारस के मुंह से सुना कि जहां भी जाओ थोड़ा सा रो देतो अबु मलिक तो पहले ही पिघल जाएगा। सिद्धार्थ हमेशा कहता था कि तुम ये मत कहो कि मुझे एविक्ट कर दो। वो मना करता गया और मैं इस शब्द का इस्तेमाल करता गया। अब देखो मैं बाहर हूं।

add

सिद्धार्थ का भी संतुलन बिगड़ गया। अब वो चार रह गए और वो छह।’ अबु से पूछा गया कि सलमान पर सिद्धार्थ डे के प्रति बायस्ड होने का आ’रोप लग रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अबु ने कहा- ‘यह तो पता नहीं। सिद्घार्थ डे हमेशा कुछ ना कुछ कहता रहता था। फिर चाहे वह न्यूज में आने के लिए करता था या फिर किसी और वजह से। अब हम लोग बात कर रहे हैं इसका मतलब कुछ तो था ना।’

addmision open for mbbs

घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- ‘सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading