#BIHAR : दरौंदा एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को लेकर 49.26 फीसदी मतदान

#BIHAR #INDIA : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र एवं बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज, दरौंदा एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को लेकर 49.26 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही उपचुनाव में उतरे 51 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।सोमवार को हुए मतदान का प्रतिशत इन्हीं क्षेत्रों में 2019 लोकसभा के आम चुनाव की तुलना में दस फीसदी कम रहा। इन क्षेत्रों में आम चुनाव के दौरान 58.99 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों में 56.88 फीसदी और लोकसभा आम चुनाव, 2014 के दौरान 57.71 फीसदी मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने मतदान के बाद अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उपचुनाव में अमूमन मतदाताओं की रुचि कम होती है, इसलिए मतदान प्रतिशत में आम चुनावों की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार में उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

29.15 लाख रुपये जब्त
उपचुनाव के दौरान इन चुनाव क्षेत्रों में कुल 29 लाख 15 हजार 852 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, 21 हजार 311.73 लीटर शराब व 34.5 किलोग्राम गांजा बरामद किए गए। वहीं, इन चुनाव क्षेत्रों से 45 अवैध हथियार, एक विस्फोटक एवं 77 अवैध कारतूस जब्त किए गए। मतदान के दौरान 23 ईवीएम में खराबी आने के बाद उन्हें बदला गया।

कहां कितनी वोटिंग
किशनगंज (विधानसभा) – 59.18%
बेलहर (विधानसभा) – 53.49%
सिमरी बख्तियारपुर (विधानसभा)- 52.50%
नाथनगर (विस)- 43.20%
दरौंदा (विधानसभा)- 45.00%
समस्तीपुर (लोकसभा)- 45.00%

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading