#PATNA #BIHAR #INDIA : उलार में चार दिवसीय छठ मेले की तैयारी को लेकर सोमवार की दोपहर मंदिर मंडप में अनुमंडलीय स्तर के पदाधिकारियों ने लोगों के साथ बैठक की। अध्यक्षता एसडीओ सुरेन्द्र कुमार व डीएसपी मनोज पांडेय ने की। एसडीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि छठ व्रती की सुविधा के लिए हर तरह की तैयारी की जा रही है। बैठक में लोगों ने कहा कि मेले के आयोजन में सरकारी खर्च से होना चाहिए, क्योंकि सरकार को मेले की नीलामी से राजस्व की प्राप्ति होती हैं। हर तीन दिन पर तैयारी समीक्षात्मक बैठक करने का निर्णय लिया गया।


