
बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान को उनके पारंपरिक अवतार में ज्यादा पसंद किया जाता है। किसी भी इवेंट में सारा पूरी नजाकत के साथ हर लुक कैरी करती हैं।

आजकल पूमा इंडिया के जरिए ‘गर्ल पावर’ का जबरदस्त समर्थन करते हुए सारा अली खान का एथेलिजर फैशन भी देखने को मिल रहा है। सारा का ‘ऑल ब्लैक अवतार’ काफी कूल है। फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप और गोल्डन पूमा लोगो प्रिंट टाइटस ट्रेवलिंग, जिमिंग और डे आउटिंग के लिए बेस्ट ड्रेस विकल्प है।

इस एथेलिजर लुक के साथ सारा ने व्हाइट और ब्लैक कूल स्नीकर्स मैच किए हैं।इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सारा ने लड़कियों को बेहतरीन संदेश भी दिया है।
