#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : पांच की संख्या में पहुंचे लु’टेरों ने एक और बैंक की शाखा में लू’ट को अं’जाम दिया है। यह घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के गंजबाजार चौक स्थित एक निजी बैंक की शाखा में हुई। ब’दमाश 61 हजार रुपये और लैपटॉप लू’ट ले गए। वे करेंसी चेस्ट तक नहीं पहुंच सके। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। अ’पराधियों की पि’स्टल और मै’गजीन बैंक में ही छूट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम अभी उसका पीछा कर रही है। सभी अ’पराधी बाइक से आए थे। हाल के दिनों में जिले में बैंक लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। यूं तो हर घटना के बाद एसएसपी व अन्य अधिकारी इसके पीछे काम कर रहे गि’रोह के खात्मे की बात करते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।



