#PATNA : डें’गू ने सबसे अधिक युवाओं को बनाया अपना शि’कार

#PATNA #BIHAR #INDIA : इस बार डेंगू के डं’क ने सबसे अधिक युवाओं को परेशान किया। बुजुर्ग कम शि’कार हुए, जबकि महिलाओं की संख्या से दोगुने पुरुष बीमारी से पीड़ित हुए हैं। डेंगू का प्रकोप नवंबर के मध्य तक रहने की आशंका है। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड सर्विलांस प्रोग्राम में शामिल विशेषज्ञों का। डेंगू का प्रकोप इतना है कि इस बार राज्य में अब तक मरी’जों की संख्या 2661 हो गई है। प्रदेश के चार जिलों में डेंगू का प्र’कोप अधिक है।

इंटीग्रेटेड सर्विलांस प्रोग्राम के विशेषज्ञों ने सर्वे में पाया है कि 21 से 30 आयुवर्ग के लोग सबसे अधिक डेंगू से पड़ित हुए हैं। इसका मुख्य कारण युवाओं द्वारा शरीर को कपड़े से ढं’क कर नहीं रखना है। इस आयु वर्ग के युवा कुल मरीजों के 32 प्रतिशत हैं। इसके बाद बच्चे पीड़ित हैं। 11 से 20 आयुवर्ग के 28 प्रतिशत इस बीमारी की चेपेट में हैं। 31 से 48 आयुवर्ग के 15 प्रतिशत तथा 48 से 50 आयुवर्ग या उससे अधिक उम्र वाले 10 प्रतिशत लोग पीड़ित हुए हैं। कुल मरीजों में 69 प्रतिशत पुरुष तो 31 प्रतिशत महिलाएं हैं।

पटना जिले में 1937, भागलपुर में 115, नालंदा में 73 तथा वैशाली में 54 डेंगू के मरीज अब तक मिले हैं। टीम की डॉ. रजनी का कहना है कि डेंगू का प्र’कोप नवंबर के मध्य तक रह सकता है। 2017 में भी इस वर्ष की तरह डेंगू के मरीज मिले थे। सर्विलांस टीम के विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों ने फुल शर्ट और पैंट का इस्तेमाल किया है वे डेंगू से अब तक बचे हुए हैं। जिनका शरीर अधिक खुला रहा उन पर डेंगू का अटै’क हुआ। इसीलिए लोगों से अपील की गई है कि बच्चों को फुल शर्ट और पैंट जरूर पहनाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading