‘बिग बॉस’ में कुछ दिन पहले टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने गोविंदा की भांजी आरती सिंह पर वि’वादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद घर में बहुत बवाल हुआ था। यहां तक कि सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे को मुंह तो’ड़ने की धम’की भी दी थी।

अब इस मामले पर आरती सिंह के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बयान आया है। कृष्णा ने इंटरव्यू में कहा कि वह सलमान के सामने ही सिद्धार्थ से इस मुद्दे पर बात करेंगे। कृष्णा अभिषेक ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए इस मामले पर चुप्पी तो’ड़ी।

कृष्णा ने कहा- ‘मुझे बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर रहा है। वह महिलाओं के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ऐसा करके वह अपनी फैन फॉलोइंग कम कर रहा है। लोग उसे गालियां दे रहे हैं।’ कृष्णा ने आगे रहा- ‘मैं जब भी उससे मिलूंगा तो उसे ऐसा करने की वजह पूछूंगा। आरती मेरी बहन है। मैं सलमान खान के सामने भी सिद्धार्थ डे से इस मुद्दे पर बात करूंगा। उसे जवाब देना ही पड़ेगा।’
