मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये सितारे

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोमवार को दिवाली पार्टी रखी। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे जमीं पर उतरे और मीडिया को जमकर पोज भी दिए। तस्वीरों में देखिए दिवाली के इस जश्न में कौन सा सितारा पहुंचा और किसने क्या ड्रेस पहनी हुई थी।

design 1

दिवाली पार्टी में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। इन दोनों सितारों के अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पहुंची थीं। अर्पिता ने इस मौके पर पारंपरिक ड्रेस को चुना। अर्पिता ने काले और सुनहरे रंग का सूट पहना हुआ था।

Nusrat Bharucha, Manish Malhotra and Tahira

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इस मौके पर नुसरत भरूचा के साथ दिखीं। दोनों ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी। खास बात है कि इस मौके पर करण जौहर और एकता कपूर एक साथ नजर आए। इसके अलावा सूरज पंचोली, वाणी कपूर और पूजा हेगड़े के अलावा कई सितारों ने दिवाली पार्टी में शिरकत की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading