बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान की एक और तस्वीर वायरल हो रही है । इसमें वो काऊ गर्ल लुक में दिख रही हैं ।

सोशल मीडिया पर छाई उनकी इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । इस फोटो को सुहाना के फैन क्लब से शेयर किया गया है ।

फोटो में सुहाना सफेद रंग का क्रॉप और जींस पहने दिख रही हैं । साथ ही उन्होंने काऊ बॉय हैट लगा रखी है । उन्होंने पिंक शेड की लिपस्टिक लगाई है और बाल खुले रखे हैं ।

सुहाना का ये लुक पर्फेक्ट है । साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । इसमें सुहाना एंजॉय कर रही हैं । शाहरुख खान की बेटी सुहाना किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं।