सैमसंग ने अपने पहले रोटेटिंग कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A80 की कीमत में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को अब 8,000 रुपये की कटौती के साथ 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की चर्चा रोटेटिंग ट्रिपल रियर कैमरे को लेकर है।

फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का ‘वन यूआई’ दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। सेल्फी के लिए कमांड देने पर अपने आप ही तीनों कैमरे रोटेटिंग अंदाज में ऊपर की तरफ आएंगे। सेल्फी के लिए भी रियर कैमरा का ही इस्तेमाल होगा।
