#NOIDA : ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए बसेगा शहर में दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर

#UP #INDIA : सड़क पर खड़े होने वाली बसों-ट्रकों की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए शहर में दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-88 में बसाए जाने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में 79 भूखंड चिन्हित किए गए हैं। इसमें 120 मीटर के भूखंड होंगे। इन भूखंड की योजना दिवाली पर लाने की तैयारी है।

नोएडा विकास प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस योजना को दिवाली से पहले ही लॉन्च करने की तैयारी है। योजना में स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता दी दी जाएगी। फेज टू स्थित फूल मंडी के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रांसपोर्ट नगर में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सेक्टर-69 में ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जा चुका है। इसमें 501 भूखंड हैं। इनमें से करीब 440 भूखंड की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। अनियमितता पाए जाने पर इस योजना में सात भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। इस जगह 24060 रुपए प्रति वर्ग मीटर की रेट से भूखंड आवंटित किए गए थे लेकिन अब जो ट्रांसपोर्ट नगर योजना लॉन्च की जाएगी उसमें रेट में बढ़ोतरी करने की तैयारी है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading