बॉलीवुड कि फैशन आइकॉन मलाइका अरोड़ा ने अपनी बर्थडे पार्टी का जश्न मुंबई में मनाया । पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। इसमें अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और अर्जुन रामपाल शामिल हुए ।

पार्टी से सभी सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । पार्टी के एक वीडियो में मलाइका झूमती नजर आ रही हैं । बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी फ्लोर पर डांस का मौका नहीं छोड़ा और जमकर नाचे। उनका भी वीडियो सामने आया है ।

पार्टी में करीना और करिश्मा कपूर भी नाचती नजर आईं । जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरों को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
