#MUZAFFARPUR जिला क्रिकेट लीग 2019-20 : खुदीराम बोस को हराकर किंग सेमी फाइनल में..

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDia : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग सी डिवीजन में बुधवार को खेले गये अहम मुकाबले में आई सी ए किंग ने खुदीराम बोस को 102 रनों के अंतर से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहाँ उसका मुकाबला कल ट्रेम्फ़ेड क्लब से होगा।

जिला स्कूल मैदान में पहले खेलते हुये किंग 26.1 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गयी। अभिषेक 30, सत्यम 18और सचिन ने 16 रन बनाये। खुदीराम बोस के रितु राज, अमृत, विपुल व प्रियान्शु ने दो दो विकेट झटके।

जबाब में खुदीराम बोस की टीम 21 वे ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गयी। आनंद मोहन और अनुपम ने नौ नौ रन बनाए। किंग की ओर से मैन ऑफ द मैच चुने गये रौशन ने चार और रविशंकर, अभिषेक एवं सत्यम ने दो दो विकेट झटके। मैच के अम्पायर उदय चंद्रा और मनोज कुमार थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading