सोशल मीडिया एप्लीकेशन इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर पहले से वीडियो सेक्शन आईजीटीवी पेश कर ही चुका है जिसमें लंबी अवधि के वीडियो आप देख सकते हैं। इंस्टाग्राम ने अब अपने वीडियो प्लेटफॉर्म आईजीटीवी पर वेब सीरीज पेश करने की घोषणा की है जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई है।

इंस्टाग्राम के आईजीटीवी सेक्शन में वीडियो क्रिएटर्स वेब सीरीज के फॉर्मेट में वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। वेब सीरीज के लिए खासतौर पर इंस्टाग्राम ने नोटिफिकेशन फीचर जारी किया है। ऐसे में जैसे ही आप वीडियो अपलोड करेंगे तो यूजर्स को यूट्यूब की तरह नोटिफिकेशन मिलेगा।

इंस्टाग्राम के आईजीटीवी पर वेब सीरीज अपलोड करने के लिए वीडियो क्रिएटर अपना चैनल बना सकते हैं। चैनल पर वीडियो को ऑर्गेनाइज करने का भी विकल्प मिलेगा।
