‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 में बुधवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में पूजा झा नाम की कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं । उन्होंने महज 2 सेकेंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का पड़ाव पार कर लिया था ।

हॉट सीट पर बैठी पूजा ने अपनी जिंदगी के बारे में बिग बी से काफी बातें शेयर कीं । पूजा ने कहा कि उनकी मां पढ़ी-लिखी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी बेटियों को पढ़ाया-लिखाया ।पूजा ने कहा कि वो केबीसी से पैसे जीतकर अपनी मां को रिटर्न गिफ्ट देना चाहती हैं ।

इस दौरान पूजा ने बताया कि उनकी न तो सरकारी जॉब लगी और न ही प्राइवेट, क्योंकि उन्हें शुरुआत से ही रंगभेद और इंग्लिश से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा । पूजा की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा, “धिक्कार है ऐसे लोगों पर, जो यह सोचते हैं कि किसी का रंग उनके गुण को बयां करेगा ।
