टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 11’ के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं । दर्शक तीनों जज नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशान ददलानी को बहुत पसंद कर रहे हैं ।

हाल ही में एक भूखा प्यासा कंटेस्टेंट ऑडिशन के लिए आया था, विशाल ददलानी ने उसे पानी ऑफर किया तो अनु मलिक उन्हें अपने सामने रखा स्नैक्स भी ऑफर कर दिया। कंटेस्टेंट ने तुरंत स्नैक्स ले लिए । उसे खाता देख अनु मलिक ने कहा कि तुम पूरा खा जाओ । हमारे लिए कुछ मत छोड़ना । कंटेस्टेंट पूरे स्नैक्स खा लेता है।

इसके बाद नेहा कक्कड़ उससे पूछती हैं- कुछ और खाओगे, मिल्कशेक-पावभाजी । इस पर वो बोला- मैम दाल-भात । इसके बाद कंटेस्टेंट के लिए दाल-भात लाया जाता है । अनु मलिक ने कंटेस्टेंट को अपने हाथों से दाल-भात खिलाया । हालांकि कंटेस्टेंट ने अच्छे से गाना नहीं गया । उसे सिलेक्ट नहीं किया गया।
