महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटों पर जीत हासिल हुई है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी को 40 सीटें मिली है। ऐसे में ट्विटर पर एक कॉमेडियन ने भाजपा पर तंज कसा है।

कुणाल ने अपने ट्वीट में भाजपा और कांग्रेस के बजट का जिक्र किया है। कुणाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक ट्वीट किया है। कुणाल ने अपने ट्वीट में भाजपा और कांग्रेस के बजट का जिक्र किया है।

कुणाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुणाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक बूस्ट पोस्ट का बजट कांग्रेस के पूरे इलेक्शन बजट से ज्यादा है…फिर भी बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिली हैं।’
