#PATNA #BIHAR #INDIA : छोटी दिवाली और ‘जल जीवन हरियाली’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रदूषण के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहन ‘टाटा टाइगर’ की सवारी प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री कुछ माह पहले से इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग कर रहे हैं। 10.5 लाख कीमत की यह गाड़ी बिहार सरकार ने भारत सरकार के उपक्रम म्म्ैम्स् कम्पनी से 5 साल की लीज पर ली है। बिजली से 3 घंटे में एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी 110 किमी चलती है।

मालूम हो कि बिहार विधान सभा के अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, मुख्य सचिव आदि के उपयोग के लिए ऐसी 9 गाड़ियां बिहार सरकार ने लीज पर ली है। प्रदूषण के कुप्रभाव से बचने के लिए पेट्रोल व डीजल की जगह इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। बढ़ते वायु व ध्वनि प्रदूषण की चुनौतियों से निबटने में इलेक्ट्रिक, बैट्री व सीएनजी चालित वाहन कारगर साबित होंगे।


