#SONPUR मेले के लिए स्विस कॉटेज की बुकिंग शुरू, मेले की शुरुआत 11 नवम्बर से

#BIHAR #INDIA : सोनपुर मेले के लिए स्विस कॉटेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है। बिहार पर्यटन विकास निगम मेले में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए फाइव स्टार होटल वाली सुविधाओं से लैस कॉटेज का निर्माण कर रहा है। यह कॉटेज मेला शुरू होने से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। मेले की शुरुआत 11 नवम्बर से शुरू होने जा रही है जो 11 दिसम्बर तक चलेगा। निगम प्रशासन के अनुसार कॉटेज का परिवेश ग्रामीण होगा लेकिन अंदर की सुविधाएं हाइटेक रहेगी।

पर्यटक कॉटेज की बुकिंग होटल कौटिल्य विहार आकर करा सकेंगे। कॉटेज का शुल्क हर हफ्ते होगा कम11 से 18 नवम्बर तक 6 हजार प्रति कॉटेज, 19 से 26 नवम्बर तक 4 हजार, 27 से 3 दिसम्बर तक 2500 और 4 से 11 दिसम्बर तक 1500 रु शुल्क लगेंगे। इसका किराया हफ्ते दर हफ्ते कम होगा। शुरुआत में विदेशी मेहमान आते हैं इसलिए शुल्क महंगा होता है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। तंबू आकार का होगा कॉटेजसेना के लिए जिस तरह तंबू आकार के घर बनाए जाते हैं। ये तंबू बाहर से बेहद मजबूत और अंदर से अत्यंत आरामदायक होते हैं। फ्लोरिंग से लेकर बेड और बाथरूम तक सभी पूरी तरह हाईटेक होते हैं।

उसी तरह सोनपुर मेले का स्विस कॉटेज बनेगा। इसमें वेस्टर्न बाथरूम होगा और इससे ठंडा और गर्म पानी मिलेगा। पर्यटकों के लिए रोजाना जाएगी गाड़ीबिहार राज्य पर्यटन विकास निगम होटल कौटिल्य विहार से पर्यटकों के लिए मेला में आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा देगा। पर्यटकों को कम शुल्क पर मेला पहुंचाया और लाया जाएगा। गाड़ी सुबह 10 बजे खुलेगी और शाम पांच बजे पुन: कौटिल्य विहार छोड़ेगी। यदि कोई पूरे परिवार के साथ मेला घूमना चाहेंगे तो पूरी गाड़ी बुक करा सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading