#PATNA : भारत में स्तनपान कराने की दर में तेजी से बढ़ोतरी : अश्विनी कुमार चौबे

#BIHAR #INDIA : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत में स्तनपान कराने की दर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में जागरूकता अभियान का असर हुआ है। भारत का लक्ष्य वर्ष 2025 तक स्तनपान कराने की दर में वृद्धि करते हुए उसे करीब 70 फीसदी से अधिक तक लाना है। मंत्रालय इसको लेकर अभियान चला रहा है।

श्री चौबे ब्राजील के क्यूरिटिबा में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में सस्ती व सर्व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, स्तनपान, टीबी, मानव दूध बैंक आदि पर चर्चा हुई। सम्मेलन में आए लोगों को श्री चौबे ने योग का अभ्यास कराया। साथ ही, श्री चौबे ने प्रदेश व देशवासियों को दीपावली की भी बधाई दी है। वे 29 अक्टूबर को वापस भारत लौटेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading