#BIHAR #INDIA : दरभंगा मंडल कारा के पश्चिमी चारदीवारी में सुरंग कर दिए जाने से जेल प्रशासन में ह’ड़कंप मच गया। जेल के अंदर स्थित तालाब के किनारे बनाए गए चहारदिवारी में सुरंग क्यों बनाया गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चहारदिवारी और तालाब के बीच काफी जंगल भी है। ऐसी स्थिति में यह घटना जेल प्रशासन की नींद उड़ा रही है। इसकी सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक सहित कारा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर एसडीपीओ अनोज कुमार अपने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से हर बिदुओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने पाया कि अंदर में काफी तार का पेड़ है।

जिसके ऊपर ताड़ी उतारने के लिए लोग चढ़ते-उतरते हैं। आशंका व्यक्त की गई कि उन लोगों के द्वारा ही चहारदिवारी को तोड़ा गया हो। लेकिन, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद यह भी पता चला कि चहारदिवारी से पहले काफी संख्या में लोग अंदर के जंगल में बैठकर जुआ खेलते थे। चहारदिवारी हो जाने से जुआड़ियों को परेशानी होने लगी है। एकांत जगह की तालाश में जुआड़ियों की ओर से चहारदिवारी में सुरंग बना दिए जाने की भी आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, जेल प्रशासन ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है। सुरक्षा की ²ष्टि से जेल प्रशासन कोई लापरवाही बरतना मुनासिब नहीं समझ रहा हैं। हालांकि, घटना स्थल से जेल की दूरी काफी है। इधर, टूटी चहारदिवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।



