#J&K #INDIA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा में जुटी सैन्य टुकड़ियों के साथ दीवाली मनाने रजौरी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करने के लिए सीधे आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स पहुंचे। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मना रहे हैं। साथ ही अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद यह कश्मीर में उनकी पहली दीवाली है।


