120 एसिड अ’टैक पी’ड़ितों की मदद के लिए आगे आए किंग खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज की बेहतरी में योगदान देते रहते हैं। उनका फाउंडेशन 120 एसिड अटैक पीड़ितों का उपचार करा रहा है। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो एसिड अटैक पीड़ितों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मीर फाउंडेशन का बहुत शुक्रिया, जिसने #ToGetHerTransformed के लिए पहल की और उन 120 महिलाओं को शुभकामनाएं, जिनकी सर्जरी चल रही है। इस नेक काम में जो डॉक्टर्स मदद कर रहे हैं, उनका भी धन्यवाद।’

साल 2013 में शाहरुख ने मीर फाउंडेशन की नींव रखी थी। उन्होंने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर इस संस्था का नाम रखा। फादर्स डे के दिन ही शाहरुख ने मीर फाउंडेशन के लिए वेबसाइट भी Meerfoundation.org लॉन्च की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading