#BIHAR #INDIA : जदयू की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी है। जदयू द्वारा जारी सूची में 12 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 11 सचिव, 38 संगठन प्रभारी और 59 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। विधान पार्षद ललन सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाए रखा गया है। विधानमंडल के नेता, पार्टी के सभी वर्तमान सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राज्य कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।

उपाध्यक्ष : पूर्व सांसद नवल किशोर राय, विश्वनाथ सिंह, डॉ. एनएन शाही, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, पूर्व विधान पार्षद रूदल राय, राजन मिश्रा, अंजली सिन्हा, मौलाना उमर नुरानी, प्रो. महेंद्र प्रसाद सिंह और नरेंद्र सिंह।
महासचिव : डॉ. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, चंदन कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, पूर्व विधायक अजय पासवान, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह, अरुण कुशवाहा, निहोरा प्रसाद यादव, अशोक कुमार बादल, अशोक कुमार सिंह, डॉ. सुहेली मेहता, डॉ. आसमा परवीन, दुर्गेश राय, विभूति गोस्वामी, आसिफ कमाल, डॉ. विपीन कुमार यादव और रामगुलाम राम।

सचिव : कमलेश सिंह, कमल नोपानी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमर कुमार अग्रवाल, मनोरंजन गिरि, शौकत अली, साकेत सिंह, धीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव और सैयद नजम इकबाल।
संगठन प्रभारी : नंदकिशोर चौधरी, दीपक पटेल, भीष्म सहनी, राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सहनी, अरविंद राय, शंभूनाथ सिन्हा, विनोद कुमार राय, प्रवीण चंद्रवंशी, प्रह्लाद सरकार आदि।
चार जिलों में अध्यक्ष मनोनीत
चार जिलों के अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं। सोनेलाल मेहता को खगड़िया, दामोदर रावत को जमुई, सलमान रागीब को नवादा और राकेश कुमार उर्फ पुतुल को आरा नगर का अध्यक्ष बनाया गया है।
