#BIHAR : छठ महापर्व में उत्तर बिहार जाने वालों से रेलवे वसूल रहा भारी-भरकम किराया

#BIHAR #INDIA : छठ महापर्व में उत्तर बिहार जाने वालों से रेलवे भारी-भरकम किराया वसूल रहा है। रांची से जयनगर के बीच 30 अक्तूबर को धनबाद होकर चलने वाली सुविधा छठ स्पेशल में डायनेमिक प्राइसिंग के कारण चार गुना से अधिक किराया वसूला गया। धनबाद से जयनगर जाने के लिए स्लीपर का किराया जहां 260 रुपए है, वहीं सुविधा स्पेशल में यात्रियों को जयनगर, दरंभगा और मधुबनी जाने के लिए 1,105 रुपए देना पड़ा। इस तरह थर्ड एसी के लिए 710 रुपए की जगह 3,155 रुपए चुकाने पड़े।

दीपावली से छठ के बीच उत्तर बिहार की ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ के कारण सुविधा स्पेशल की दोनों श्रेणियों के सभी टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। स्लीपर और थर्ड एसी में फिलहाल आरएसी चल रहा है। 80627 रांची-जयनगर सुविधा स्पेशल रांची से दोपहर 2.05 बजे खुलेगी। बोकारो (शाम 4.15 बजे) होते हुए देर शाम 7.18 बजे यह धनबाद पहुंचेगी। धनबाद में ट्रेन का ठहराव पांच मिनट दिया गया। धनबाद से आगे चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी और मधुबनी होते हुए सुबह 7.45 बजे ट्रेन जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह 80628 जयनगर-रांची स्पेशल 31 अक्तूबर की शाम 7.30 बजे जयनगर से चलेगी और अगले दिन सुबह 5.55 बजे धनबाद आएगी। यह दोपहर 11.55 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन में पांच जनरल बोगियां भी हैं, जिसमें भी भीड़ उमड़ने की संभावना है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading