#BIHAR : रालोसपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा, भूदेव चौधरी को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष

#BIHAR #INDIA : रालोसपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा की है। इस घोषणा में भूदेव चौधरी को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि 6 कार्यकारी अध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 23 प्रदेश महासचिव बनाए गए है और 6 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इसके अलावा इस बार पार्टी ने पहली बार अभियान समिति के अध्यक्ष पद को शामिल किया है कि और इसकी जिम्मेदारी जितेंद्र नाथ को दिया गया है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, कार्रवाई और सुनवाई के मसले पर पार्टी जनता के बीच जाएगी।

साथ में जनता के बीच में उनकी परेशानियों के जानने के साथ-साथ पार्टी राज्य के हर जिले में 3 दिन की जनसंवाद यात्रा 28 नवंबर से शरू करेगी। बता दें कि इससे पहले राज्य में उपचुनाव के नतीजों पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि चुनावी नतीजों ने राज्य में विकास के दावों की पोल खोल दी है। इसके अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों से भी साफ हो गया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा था कि उप चुनाव के नतीजे बिहार में बदलाव का संकेत हैं। अब सिर्फ नारों और घोषणओं की बदौलत नीतीश कुमार की सरकार चलने वाली नहीं है। उन्होंने जीत के लिए महागठबंधन और विशेषतौर पर तेजस्वी यादव को बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading