#PATNA #BIHAR #INDIA : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर जाकर आयुष्मान भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस दौरान गिरिराज सिंह आयुष्मान भारत कार्यक्रम ठीक से लागू नहीं करने को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। गिरिरीज सिंह ने कहा कि हेल्थ विभाग का कस्टोडियल कौन है। ऐसे में इसके लिए कौन जिम्मेवार है। गिरिराज सिहं ने कहा कि आप दस साल से काम कर रहे हैं, ऐसे में इसको कौन को-ऑर्डिनेट करेगा।


