#DELHI : स्कूली छात्रों को मास्क बांटना शुरू करेगी सरकार, 50 लाख एन-95 मास्क वितरित किए जाएंगे

#DELHI #INDIA : दीपावली के धुएं के बाद दिल्लीवालों का दम घोंट रहे पराली के धुएं को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण बढ़ने के कारण शुक्रवार से स्कूली छात्रों को मास्क बांटना शुरू करेगी।केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के बीच 50 लाख एन-95 मास्क वितरित किए जाएंगे। छात्रों को दिए जाने वाले मास्क की किट में दो एन 95 मास्क (N95 Mask) होंगे। इसमें एक अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क धुंध से मुकाबले के लिए होगा। एक सप्ताह के लिए मास्क बांटे जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, ”मैं भी शुक्रवार को छात्रों को मास्क बांटूंगा। हमें मास्क की आपूर्ति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण स्तर बढ़ने का मुख्य कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाना है । केजरीवाल ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की सरकारों को अपने-अपने राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

पराली के धुएं ने घोंटा दिल्ली का दम

दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं के भागीदारी इस सीजन में अपने उच्च स्तर पर है। सफर का अनुमान है कि पराली के धुएं की हिस्सेदारी 35 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि, गुरुवार से इसमें कमी आने की संभावना है। कल यह भागीदारी घटकर 29 फीसदी हो सकती है। वहीं, कल दोपहर बाद से हवा की गति तेज होने के चलते प्रदूषक कणों का बिखराव तेज होगा। इसके चलते लोगों को दमघोंटू प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.