#MUZAFFARPUR जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन : राइजिंग स्टार और पिककू की धमाकेदार जीत

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुजफ्फरपुर ज़िला लीग बी डिवीजन के ग्रुप मैच में ज़िला स्कूल के मैदान में टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राईजिंग स्टार क्रिकेट की टीम 30 ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 180 रन का लक्ष्य रखा जिसमे आर्यन नाबाद – 65, आशुतोष-38, अमन-27 रन बनाया, आई सी ए लायन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, फिर्दोश-1, खुशनद्-2, विभूति ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आई सी ए लायन की पूरी टीम 117 रनो पर सिमट ग्यी,ओम्ं प्रकाश ने सर्वाधिक -25, एवं अभिषेक -15, रन बनाए राईजिंग स्टार्स की तरफ से अमन ने 5विकेट, आशुतोष-1, राकेश-2, आर्यन-1, विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ़ द मैच आर्यन को घोषित किया ग्या। मैच के अम्पायर उदय चंद्रा और राहुल कुमारजिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन में गुरूवार को खेले गये मैच में पिककू क्रिकेट क्लब ने विजेता जूनियर को 50 रनों से हराया।

काँटी हाई स्कूल मैदान में खेले गये मैच में पहले खेलते हुये पिककू क्लब की टीम 161 रन बनाकर आउट हो गयी। पंकज ने 41,यूसूफ 29,प्रशांत 27 और रीतिक ने 24 रन बनाये। बबलू ने पाँच विकेट झटके। शहजाद को तीन तथा राजू और रोहित को एक – विकेट हासिल हुआ। एक लक्ष्य का पीछा करते हुये विजेता जूनियर की टीम 111 रनों पर आॅल आउट हो गयी। बबलू 21,उजजवल 20और अभिषेक ने 14 रन बनाये। अंकित और रीतिक ने तीन – तीन और मनीष एवं यूसूफ ने दो – दो विकेट झटके।
मैच के अम्पायर मनोज कुमार और राहुल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading