#BIHAR #INDIA : छठ महापर्व के मद्देनजर गंगा में 3 नवंबर तक नावों के चलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में नदियों में नाव चलने पर रोक के लिए धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया है। संबंधित थानाध्यक्ष इस आदेश को लागू कराएंगे। छठ महापर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ घाटों पर गोताखोर, चिकित्सा दल, एंबुलेंस और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मोटर लांच, टॉर्च, लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है। एक नवंबर की शाम छह बजे से सभी कर्मी घाटों पर तैनात हो जाएंगे। नियंत्रण कक्ष में भी गोताखोर एवं महजाल को सुरक्षित रखना है। डीएम कुमार रवि ने निर्देश दिया है कि घाटों पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक वस्तु, कार्टून, पोस्टर एवं स्लोगन का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। घाटों को जोड़ने वाले संपर्क पथों का मरम्मत समय रहते तत्काल कर लेना है।

खतरनाक घाटों पर लाल झंडा लगाना है और वहां बैरिकेडिंग कर लाल कपड़े से घेरना है, ताकि व्रतियों को आसानी से समझ में आ जाए कि संबंधित घाट खतरनाक है। इन घाटों पर खतरनाक घाट होने की सूचना भी बैनर और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करनी है। घाटों पर सफाई के दौरान ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव के साथ मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग का भी निर्देश दिया गया है।
छठ व्रतियों के आने वाले मार्ग और घाटों के पहुंच पथ पर पेयजल के लिए पर्याप्त संख्या में वाटर टेंकर की व्यवस्था की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में दो एंबुलेंस, कलेक्ट्रेट घाट पर एक एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था करनी है। महत्वपूर्ण घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफरों की मौजूदगी रहेगी।