#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम के मुख्य गेट पर शु्क्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बिहार म्यूजियम के सुरक्षा गार्डों ने यहां के निदेशक मोहम्मद यूसुफ को अंदर जाने से यह कह कर रोक दिया कि आज म्यूजियम बंद है। हालांकि निदेशक ने कहा कि उन्हें अपने ऑफिस में जाना है। मीडिया से बातचीत के दौरान मोहम्मद निदेशक ने बताया कि मुझे यह कह कर रोका गया है कि ये ऊपर से आदेश है।

बिहार म्यूजियम का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब पांच करोड़ के घोटाले की बात सामने आ रही है। घोटाले के विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एफआईआर दो सितंबर को ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक यह बात दबी हुई थी। सोमवार को म्यूजियम की अंदरुनी लड़ाई और घोटाले की कहानी तब सतह पर आ गई, जब म्यूजियम के निदेशक मो. युसूफ लंबी छुट्टी पर चले गए। इधर यह भी चर्चा जोरो पर है कि निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।

