टीवी शो कर्ण संगिनी के अभिनेता असीम गुलाटी और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सएप अकाउंट है’क हो गया है। एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने इस मामले पर खुलकर बात की।
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा कि, ‘जिस भी शख्स ने उनका फोन है’क किया था वो उनके सभी दोस्तों से काफी प्यार से बात कर रहा था। इसके साथ ही वो एक लिंक भी सभी को भेज रहा था और उसके बाद उनसे एक कोड वापस मांग रहा था, जो उस लिंक को क्लिक करने के बाद ओपन हो रहा था।’

तेजस्वी ने आगे बताया कि, ‘चूंकि सभी को लग रहा था कि मैसेज मैंने किया है तो जैसे ही मेरे कॉन्टेक्ट्स में शामिल लोग वो कोड वापस करते तो आरोपी शख्स उन्हें वीडियो कॉल करता। वहीं वीडियो कॉल पिक करने पर एक शख्स अ’श्लील हरकत करता नजर आता।’
तेजस्वी ने आगे बताया कि शूटिंग सेट पर ही मुझे एक वीडियो कॉल आया। जैसे ही मैंने वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए फोन उठाया तो मुझे वीडियो कॉल पर एक आदमी अ’श्लील हरकत करता नजर आया।
