प्रदूषण से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने दी गाजर खाने की सलाह

दिल्ली और उसके आसपास में फैले खत’रनाक स्तर तक प्रदूषण की चर्चा चारो ओर है। ऐसे में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जहां संगीत के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए कह रहे हैं।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने प्रदूषण से बचने के लिए गाजर खाने की सलाह दी। स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि गाजर से शरीर को पोटैशियम, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिलते हैं जो रतौंधी से बचने में मदद करते हैं।

add3

इसके साथ ही प्रदूषण से हो रहीं और भी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा। गाजर में बीटा कैरोटिन के साथ ही विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।

गाजर खाने से वजन कम होता है। इसके साथ ही ये आंखों को भी स्वस्थ रखता है। गाजर खाने से नेचुरल सुक्रोज और ग्लूकोज मिलता है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.