दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हवा की गति में मामूली वृद्धि होने से प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आई है लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें भी प्रदूषण का सामना करना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।
‘अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर लिखा- ‘अभी दिल्ली आया हूं। यहां की हवा सांस लेने लायक भी नहीं है। निश्चित रूप से बहुत ही बुरा। दिल्ली में ये क्या हो रहा है?प्रदूषण को साफ देखा जा सकता है, घना स्मॉग है। लोग मास्क पहने हुए हैं। हमें जागने के लिए और किस आपदा का इंतजार कर रहे हैं? खुद को बताना चाहिए कि हम गलत हैं। दिल्ली बचाओ।’

दीया मिर्जा ने लिखा, ‘यह चौंकाने वाला है कि बीसीसीआई ने दिल्ली का AQI 412 होने के बावजूद टी-20 मैच के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है! प्रदूषण के खतरे को पूरी तरह से नकारा गया है।
‘एक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं लीजा रे ने भी मास्क पहने एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ‘दिल्ली में भयावह स्थितियों के साथ एक मौका नहीं ले सकते। अगर बीजिंग खुद को साफ कर सकता है तो यह हमारे देश की राजधानी क्यों नहीं?’
