इस दिन लॉन्च होगा Mi Note 10

शाओमी पांच कैमरे वाले स्मार्टफोन एमआई नोट 10 को स्पेन में 6 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। लीक जानकारी की मानें तो लोगों को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

साथ ही दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले भी दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 2017 में एमआई नोट 3 को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। वहीं, इस फोन को सीसी9 प्रो का ग्लोबल वेरियंट भी माना जा रहा है।

add2

ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को इस फोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम स्पेन में 11.30 बजे  शुरू हो जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

टीजर के अनुसार, एमआई नोट 10 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को इस कैमरे से 10 एक्स हाईब्रीड जूम और 50 एक्स डिजिटल जूम मिलेगा।

add3

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.