बॉलीवुड अभिनेता सह राजनेता रहे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। करीब 2 पहले साक्षी खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था लेकिन अब उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना की राह पर चलने का फैसला किया है।

वेेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, साक्षी खन्ना भी ओशो के भक्त बन गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले साक्षी ओशो के आश्रम पहुंचे।
बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। विनोद खन्ना ने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर हिंदी सिनेमा से दूरे जाने का फैसला लिया था। 70 के दशक के आखिरी सालों में विनोद खन्ना ओशो (आचार्य रजनीश) से प्रभावित होने लगे थे और वो रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए।
