
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बार फिर चुनौ’ती देते हुए नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार में सोमवार को दिनद’हाड़े बेखौ’फ अपरा’धियों ने हथि’यार का भ’य दिखा कर एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से दस लाख रुपये लू’ट लिए. इस दौरान अपरा’धियों की तस्वीर सीसीटीवी में कै’द हो गई. हालांकि, अपरा’धियों ने हेलमेट से चेहरा ढं’क रखा था. इस संबंध में अज्ञात अपरा’धियों के खिलाफ एफ’आईआर द’र्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी उदय भानु उर्फ़ मुन्ना जी का तुर्की के मधौल में इंडिया ट्रेडिंग आयल कंपनी नामक पेट्रोल पंप है. छठ पूजा के कारण बैंक बं’दी होने से शनिवार और रविवार की बिक्री के 2 लाख 86 हजार रुपये लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर काँटी थाना क्षेत्र के हरपुर गणेश निवासी मुकेश कुमार उदय भानु के आवास पर दोपहर एक बजे पहुंचे.

पैसों की गि’नती और हि’साब करने के उपरांत 9 लाख 58 हजार रुपये लेकर दोपहर लगभग 1:25 बजे अपने सुपर स्प्लेंडर बाइक से तिलक मैदान स्थित ईलाहाबाद बैंक के जवाहरलाल रोड शाखा में जमा कराने जा रहे थे. इस बीच 50 कदम की दुरी पर विद्या विवाह भवन के समीप पहले से घा’त लगाए बिना नंबर के पल्सर बाइक सवार दो अपरा’धियों ने पि’स्तौल का भ’य दिखा कर बैग में रखे कुल 9 लाख 58 हजार रुपये लू’ट लिए और फ’रार हो गए.

घट’ना की सुचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान, नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर जां’च पड़ताल करते हुए घट’ना की जानकारी हासिल की. आसपास के दो-तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी खं’गाले गए. पास के ही एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपरा’धियों की तस्वीर कै’द हो गयी है. घट’ना के पीछे किसी करीबी जानकार की संलि’प्तता होने की सम्भावना जताई जा रही है, जिसे पैसे लाने और ले जाने की पूरी जानकारी होगी.

अपरा’धियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. लू’ट की घटना से दह’शत में आये पेट्रोल पंप मैनेजर मुकेश कुमार द्वारा भी बार-बार अलग अलग ब’यान दिया जा रहा था. कभी अपरा’धियों द्वारा पहने गए शर्त का रंग हरा तो कभी लाल बताया जा रहा था, तो कभी अपरा’धियों के बिना हेलमेट के होने की बात कही गई, पर सीसीटीवी फुटेज में अप’राधी का हेलमेट नजर आने पर पर नगर थानाध्यक्ष ने फट’कार लगाई.

मामले में डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया की पेट्रोल पंप व्यवसायी के मैनेजर मुकेश कुमार से 9 लाख 58 हजार की लू’ट हुई है. पुलिस मामले की जां’च कर रही है. वैज्ञानिक और तकनिकी आधार पर अनुस’न्धान किया जा रहा है. अपरा’धियों को चि’न्हित कर जल्द गिर’फ्तार कर लिया जायेगा.

पेट्रोल पंप व्यवसायी उदय भानु का मधौल में एक पेट्रोल पंप के अलावा नई बाजार स्थित आवास में ही एक किरासन तेल डिपो भी है. उन्होंने बताया की उनके पेट्रोल पंप पर मुकेश विगत 20 वर्षों से कार्यरत है, और मधौल के पेट्रोल पंप से पैसे लेकर और बैंक में रुपये जमा कराने भी मुकेश ही जाता है.



