14 नवंबर से दिल्ली में होगा LED एक्सपो

नई दिल्ली में एलईडी एक्सपो होने वाला है जिसमें तमाम तरह की एलईडी लाइट्स देखने को मिलेंगी। एक्सपो का आयोजन 14-16 नवंबर के बीच डिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। बता दें कि यह एलईडी लाइट्स का 21वां संस्करण है।

इस साल के LED एक्सपो में आठ अंतरराष्ट्रीय ग्रुप हिस्सा लेंगे। इस एक्सपो में 350 से अधिक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें एक फ्यूचर जोन भी होगा जिसमें भविष्य में आने वाली एलईडी लाइट्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस प्रदर्शनी में चीन, हांगकांग, ताईवान, फिनलैंड, इटली,जापान, कोरिया और यूएई जैसे राष्ट्र हिस्सा ले रहे हैं।

add3

वहीं, टाटा कम्युनिकेशंस, ओसराम ऑप्टो सेमीकंडक्टर, एमएलएस इंडिया, मिलेनियम जैसी कंपनियां, सेमीकंडक्टर, जुकी इंडिया, क्रिसेंट ऑप्टो अहमदाबाद, ग्लो ग्रीन, कॉम्पोनिक्स इंडिया, एडिसन ऑप्टो, एस आर इलेक्ट्रो, और मुरली लाइट शो में कुछ प्रमुख भागीदार होंगे।

टाटा कम्युनिकेशंस स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर बनाने वाले स्मार्ट लाइटिंग, ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देगी। इसके अलावा कंपनी स्ट्रीट लाइट और कमांड सेंटर के बीच दो कंम्यूनिकेशन का मॉडल भी पेश करेगी।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.