मलाइका अरोड़ा हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।’

नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। मलाइका ने कहा- ‘अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।’