#NEW_DELHI : बीजेपी विधायक ने वायु प्रदूषण को लेकर पीएम को लिखा पत्र

#DELHI #INDIA : उत्तर प्रदेश के लोनी गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंद गुर्जर ने वायु प्रदूषण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में विधायक ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु सेना की सहायता से पानी छिड़कने और कृत्रिम वर्षा कराने के लिए पत्र लिखा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बने प्रदूषण विरोधी प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली और उसके उपनगरों में प्रदूषित ईंधन से चलने वाले उद्योगों को आठ नवंबर की सुबह तक बंद रखने का आदेश दिया है। बीजेपी विधायक ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि पूरे एनसीआर-दिल्ली और मेरी विधानसभा लोनी (गाजियाबाद) में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1700-1900 के खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित कर एनसीआर-लोनी गाजियाबाद-दिल्ली में सभी निर्माण कार्य सहित, सभी फैक्ट्रियों को तत्काल बंद कर वायुसेना की मदद से वाटर स्प्रिंकल (पानी के छिड़काव) कृत्रिम वर्षा करने के सदर्भ में है।

पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में हॉट-मिक्स प्लांट्स और स्टोन-क्रशर पर प्रतिबंध को आठ नवंबर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला अगले आदेश तक इस क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आया। ईपीसीए प्रमुख भूरे लाल ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, बहादुरगढ़, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत, पानीपत के सभी कोयला और अन्य ईंधन आधारित उद्योग जो अभी प्राकृतिक गैस या जैव ईंधन पर नहीं चलते हैं आठ नवंबर की सुबह तक बंद रहेंगे। दिल्ली में जो उद्योग अभी तक प्राकृतिक गैस का प्रयोग नहीं करते हैं, इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे।

ईपीसीए ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया और पांच नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया। सर्दियों में पटाखे फोड़ने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। भूरे लाल ने कहा,“मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में मौसम की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading