#BIHAR : चिराग पासवान के हाथ मे होगी लोजपा की कमान

#BIHAR #INDIA : लोजपा की कमान मंगलवार को युवा हाथों में चली जाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यमिति की दिल्ली में होने वाली बैठक में पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान अपने पुत्र व सांसद चिराग पासवान को कमान सौंप देंगे। इसके पहले बिहार प्रदेश की कमान भी नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व सांसद स्व. रामचन्द्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज को सौंपी जा चुकी है। लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। बैठक रामविलास पासवान के आवास 12 जनपथ में ही होगी। बैठक में राष्ट्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी के साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से चिराग को पार्टी की कमान देने पर मुहर लगेगी। इसी के साथ कई और राजनीतिक प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

रामविलास पासवान ने चिराग के पहली बार सांसद बनने के साथ ही पार्टी की जिम्मेदारी सौंप दी थी। अध्यक्ष भले श्री पासवान खुद हों, लेकिन सारे फैसले चिराग ही लेते थे। हर चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी भूमिका प्रमुख रहती थी। हालांकि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की हैसियत से यह उनके अधिकार क्षेत्र में ही था, लेकिन मंगलवार से चिराग पार्टी की कमान पूरी तरह से संभाल लेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.