#PATNA पहुँचे जेपी नड्डा, कैलाशपति मिश्र के पुण्यतिथि समारोह में हुए शामिल

#BIHAR #INDIA : बिहार भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र का पुण्यतिथि समारोह मंगलवार को बापू सभागार में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव सहित राज्य के तमाम भाजपा नेता शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। रक्षा के क्षेत्र में देश आज काफी मजबूत स्थिति में है। आज हमारे पास 36 राफेल विमान है। आज स्थिति यह है कि अब किसी अभिनंदन को सीमा पार करने जरुरत नहीं होगी। बल्कि हम अपनी सीमा के अंदर दुश्मन का सर्वनाश कर सकते हैं।

नड्डा ने कहा कि यह कैलाशपति मिश्र की देन ही है कि आज बिहार बीजेपी इतनी मजबूत है कि पिछले 15 सालों से सरकार में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकार बिहार की बेहतरी के लिए मिलकर काम कर रही है। बिहार के दरभंगा में बहुत जल्द एक और एम्स का निर्माण होगा।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.