फेसबुक ने दूसरे सोशल मीडिया एप्स से अलग दिखने के लिए नया लोगो लॉन्च किया है। कंपनी इस नए लोगो के जरिए अपने आप को एप से अलग प्रमोट करेगी। साथ ही इस नए लोगो से कंपनी को फेसबुक एप से अलग पहचान मिलेगी।

वहीं, कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर एंटोनियो लूसियो ने कहा है कि इस नए लोगो को खास ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि लोगो के विजुअल को एप से अलग दिखाने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का इस्तेमाल किया है।
कंपनी अपने यूजर्स को इस समय फेसबुक एप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, वर्कप्लेस और कैलिब्रा (डिजिटल करनसी लिब्रा प्रोजेक्ट) जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं
