शाओमी ने एमआई सीसी9 प्रो को चीन में लॉन्च कर दिया है। लंबे से समय यह फोन चर्चाओं में बना हुआ था। साथ ही सीसी9 प्रो की कई रिपोर्ट्स भी लीक हुई थी, जिन्में कीमत और फीचर्स का खुलासा हुआ था। कंपनी ने इस फोन में कुल पांच कैमरे दिए हैं, जिन्में चार बैक और एक फ्रंट में मौजूद है। सीसी9 प्रो की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

शाओमी ने इस फोन को तीन रैम वेरियंट में पेश किया है :-
1. 6 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 2,799 चीनी युआन (28,000 रुपये)
2. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,099 चीनी युआन (31,000 रुपये)
3. 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,499 चीनी युआन (35,000 रुपये)
कंपनी ने इस फोन में 6.47 इंच का एफएचडी प्लस एमओएलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को स्क्रीन की टॉप पर डॉट नॉच मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी दिया गया है।
