बिहार के भोजपुर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बवा’ल म’च गया। कार्यक्रम में अभिनेता और गायक राकेश मिश्रा के समय से नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोग भ’ड़क गए। राकेश मिश्रा को रविवार रात बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में छठ पूजा को लेकर कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।

कार्यक्रम नौ बजे होना था लेकिन वो रात के 12 बजे पहुंचे। जिसके बाद गांव के ही कुछ द’बंगों ने उन्हें बंधक बना लिया और जमकर पि’टाई कर दी। घ’टना में राकेश मिश्रा गंभी’र रूप से घा’यल हो गए। दबंगों ने अभिनेता के साथ मारपीट करते हुए हवाई फाय’रिंग भी की।

साथ ही राकेश मिश्रा की गाड़ी सहित करीब 10 गाड़ियों में तो’ड़फोड़ की। राकेश मिश्रा ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस थाने पहुंचे। हालांकि उन्होंने लिखित में कोई शि’कायत दर्ज नहीं कराई।